इंसान का हमेशा दिल साफ़ होना चाहिये
लोगों को माफ़ करने का हुनर होना चाहिये
लोग लगाते हैं तोहमत सदा एक दूसरे पर
आपस में लोगो के अख़लाक़ होना चाहिये
जूठ,फरेब और मक्कारी से भरी दुनिया में
लोगो का आपस में विश्वाश होना चाहिये
ना दिल दुःखे यहाँ किसी का किसी से सदा
लोगो को अब हर दिल अज़ीज होना चाहिये
फ़ितरत हैं इंसान की फरेब से रिश्तों को तोड़ना
सब रिश्ते को जोड़ने का हुनर होना चाहिये
हिन्दू,मुश्लिम और ईसाई में खुद को बाँट रखा
आपस में प्यार करने वाला इंसान होना चाहिए
मजहबो से खुद को दूर रखके आकिब’प्यार करे
हमको अमन का पैगाम देने वाला होना चाहिये।।